Tuesday 28 January 2020

Bharat Bandh : CAA, NRC और EVM के खिलाफ भारत बंद, मुंबई में रोकी गई लोकल ट्रेन

नई दिल्ली, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आज भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। इसको देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। मुंबई के कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रो क  दिया।
इस भारत बंद के आह्वान का मुख्‍य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। विरोध के अलावा पोस्‍टर में यह मांग भी उठाई जा रही है कि NRC, DNA के आधार पर लागू होना चाहिये।
- बिहार के कई जिलों में सुबह से ही बंद को लेकर वामदलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं और सड़क जाम कर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे हैं।
- भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है और गश्त तेज करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
- मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया हैं। संगठन ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

sources DAinik jagran

No comments:

Post a Comment